खरौदक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पाशिवरीनारायणसक्ती

घरेलू विवाद को लेकर अपने डेढ वर्षीय मासूम बच्चा को ईटा के टुकडा से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

संवाददाता: विकास कुमार शर्मा की रिपोर्ट
जांजगीर-चाम्पा पुलिस
दिनांक 25.03.26

  • घरेलू विवाद को लेकर अपने डेढ वर्षीय मासूम बच्चा को ईटा के टुकडा से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही
  • आरोपी शिवाजी निषाद पिता विष्णु निषाद उम्र 35 साल निवासी हिर्री केवट मुहल्ला थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
  • आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही किया गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.03.26 के सुबह करीबन 10:30 बजे आरोपी शिवाजी निषाद अपने लड़का अनुराग को गोद में लेकर जल्दी – जल्दी एक खंडहर मकान की ओर जाने लगा जिसे देखकर प्रार्थिया सीता बाई निषाद, शिवाजी के पीछे -पीछे गई तो देखी शिवाजी अपने लडका अनुराग को खंडहर मकान में ईट के टुकड़ा से सिर पर बार -बार हत्या करने की नियत से मार रहा था जिसे देखकर प्रार्थिया मना कर बीच बचाव की तो

आरोपी द्वारा प्नार्थिया के सिर को भी ईंट के टुकड़े से मारा है तब प्रार्थिया अपने नाती अनुराग को शिवाजी के कब्जे से छुडाकर घर लाई घटना की बात को घर वालों को बताकर ईलाज कराने जा रहे थे कि रास्ते में अनुराग की मृत्यु हो जाने से घर वापस लेकर आई शिवाजी द्वारा हत्या करने के नियत से बच्चे के सिर में ईट के टुकड़ा से मारपीट करने से आई चोट के कारण मृत्यु हुई है कि रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 103(1),115(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू प्रआर राजेश कोशले आरक्षक राघवेंद्र , भुवनेश्वर पटेल विनोद मनहर लखेश्वर पाटले थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button