छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

अकलतरा थाना प्रभारी एफ आई आर की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर किए गए निलंबित ।

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

दिनांक 27.03.2026 की रात्रि लगभग 08 बजे आवेदक प्रकाश नोरगे निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा द्वारा अनावेदक विनोद एवं अन्य के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट करने थाना अकलतरा जाने पर थाने में उपस्थित उप निरी. कृष्ण कुमार साहू द्वारा तत्काल विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर दबाव बनाकर दोनों पक्षों का थाना में समझौता करा दिया गया। उप निरी. कृष्ण कुमार साहू थाना अकलतरा द्वारा नियमानुसार विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही प्रदर्शित करना प्रतीत होता है।

उप निरी. कृष्ण कुमार साहू थाना अकलतरा को प्रदर्शित उपरोक्त लापरवाहीपूर्ण कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जांजगीर-चांपा सम्बद्ध किया जाता है। उप निरीक्षक को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button