खरौदछत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पाशिवरीनारायणसक्ती

भाजपा मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, जनसंपर्क अभियान को गति देने बनाई रणनीति

संवाददाता: विकास शर्मा की रिपोर्ट

रिगनी / खरौद भारतीय जनता पार्टी शिवरीनारायण मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का माहौल पूरी तरह संगठनात्मक उत्साह और कार्यकर्ताओं के जोश से भरा रहा।
बैठक में भाजपा शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर आम लोगों के बीच पहुंचने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित कश्यप ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों और युवाओं के उत्साह का समन्वय देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा आम नागरिकों से लगातार संवाद बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियां संचालित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा और विकास की भावना के साथ कार्य करना है।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला महामंत्री विष्णु गुप्ता दिलेश्वर साहू उपाध्यक्ष समीर वैष्णव जिला मंत्री रमेश मोदी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ललित कश्यप महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्नेहलता सोनी संदीप यादव रमेश केशरवानी अभिजीत पांडेय एवं बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button