छत्तीसगढ़खरौदजांजगीर चाम्पादुर्ग संभागरायपुर संभागशिवरीनारायण

छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज में मयंक वर्मा प्रदेश में प्रथम स्थान 155.76 अंक हासिल कर टुण्डरी के मयंक वर्मा ने पाया पहला स्थान, 21 हजार रुपए का मिलेगा

* पुरस्कार**गिधौरी / टुण्डरी* – छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ एवं विशेष सहयोग कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2026 में टुण्डरी निवासी मयंक वर्मा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। 9 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा में प्रदेशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार रोल नंबर 33014 के मयंक वर्मा ने 155.76 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें 21 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार की सौजन्यता विजय बघेल द्वारा की गई है।मयंक वर्मा वर्तमान में कृषि उपज मंडी रायगढ़ में मंडी इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। उनके पिता राजकुमार वर्मा प्रधान पाठक है, जबकि माता सुमित्रा देवी वर्मा गृहिणी है। मयंक का मूल निवास टुण्डरी है।*प्रतिभागियों की प्रतिभा को मिला मंच*आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के युवाओं में ज्ञान, प्रतिभा और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देना है। परीक्षा में शामिल सभी प्रतिभागियों के परिश्रम और उत्साह को सम्मान देते हुए परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। मयंक की सफलता ने इस आयोजन की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा है।*समाज जनों ने दी शुभकामनाएं..*प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ सहित समाज के लोगों ने मयंक वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाज जनों ने कहा कि मयंक की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने मयंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button