चौकी नैला पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*संवाददाता : विकास कुमार शर्मा की रिपोर्ट/ खबर धमाका छत्तीसगढ़

*जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 10.03.26** *चौकी नैला पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
* *दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद** *आरोपियों के विरुद्ध धारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* *गिरफ्तार आरोपी*1. रविंद्र कुमार सूर्यवंशी (उम्र 22 वर्ष)2. देवराज कुमार सूर्यवंशी (उम्र 20 वर्ष) दोनो निवासी नैला *मामले का विवरण* इस प्रकार से है कि दिनांक 10.03.26 को आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर
भयाक्रांत कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद किया गया। *मामले में आरोपियों* के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। *उपरोक्त कार्यवाही* में चौकी प्रभारी नैला भवानी सिंह चौहान एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।




