संत रविदास जयंती पर निकली लम्बी शोभा यात्रा”
संवाददाता : विकास शर्मा की रिपोर्ट/ खबर धमाका छत्तीसगढ़
“संत रविदास जयंती पर निकली लम्बी शोभा यात्रा”
दिनांक -18/02/2026 बुधवार को जिला जांजगीर के रविदास/मेहर समाज के द्वारा भारत के महान संत विश्व गुरु रविदास जी की 649 वीं जिला स्तरीय जयंती समारोह धर्म नगरी शिवरीनारायण में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसमे जिले एवं क्षेत्र के हजारों अनुयायी एवं सामाजिक जन उपस्थित हुए।
आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश रही, वही अतिविशिष्ट अतिथि के रूम मे जांजगीर विधायक ब्यासनारायण कश्यप, राजेश्री महंत रामसुन्दर दास विशिष्ट अतिथि- राहुल थवाइत नगर पंचायत अध्यक्ष शिवरीनारायण, गोविन्द यादव नगर अध्यक्ष खरौद, श्रीमती सरस्वती मिलाप साहू उपाध्यक्ष शिवरीनारायण, श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी पूर्व नगर अध्यक्ष शिवरीनारायण रहें।

इस पुरे कार्यक्रम की अध्यक्षता- श्री धनंजय रात्रे- युवा अध्यक्ष सर्व रविदास समाज छ ग ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास जी के मूर्ति प्रतिमा पर पुष्प धुप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात शोभा यात्रा निकाला गया जिसमे हजारों अनुयायियों द्वारा मंदिर परिसर से मेलाग्राउंड तक लम्बी लाइन लग गयी थी जिसमे कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित हुआ।
तत्पश्चात सामाजिक व्यतियों का सम्मान उद्बोधन हुआ जिसमे अलग अलग क्षेत्र में विशेष स्थान रखने वाले सामाजिक व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया गया, जिसमे पूजा ठंडेकर मिस छत्तीसगढ़ 2025 को मुख्यरूप से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का उद्बोधन हुआ जिसमे विधायक ब्यासनारायण कश्यप जी अपने उद्बोधन में बधाई सन्देश देते हुए कहा कि रविदास जी ना केवल एक समाज का संत है बल्कि पुरे विश्व उनको पूजते है और रविदास समाज भी आज आगे बढ़ रहा है।


क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शेशराज हरवंश जी भी अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को समानता, भाई चारे का सन्देश देने वाले विश्व के महान संत रविदास जी कि योगदान भुला नहीं जा सकता, आज उनका समाज आगे बढ़ रहा है और शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रहा है समाज में आगे बढ़ने का एकमात्र उपाय शिक्षा ही है इसलिए शिक्षित बनो संगठित रहो।
वही पर अंजनी मनोज तिवारी जी भी कहे कि शिवरीनारायण और पुरे जिले में अब भेदभाव ख़त्म हो चुका है अब हमसब एक होकर रविदास जी के विचारधारा पर चलते हैं।


इस पुरे कार्यक्रम को सफल बनाने में दूर दराज से आए हुए सामाजिक व्यतियों पदाधिकारियों – रामप्रसाद राही जिला अध्यक्ष, अशोक सोनवानी, प्रीति रोहिदास, डॉ रामगोपाल आदिले, धनंजय रात्रे, सूरज पठारे, राजेंद्र रोहिदास,उमाशंकर, सीताराम, नेहरू राही, शिव मेहरा, भुवन तुरकाने, कांति

तुरकाने, संजय तुरकाने, मेंदराम, मुकेश तुरकाने, हरी सोनवानी, मुन्ना करकेल, भागवत राही, सुखनन्दन राही, गोलू, पतिराम, गीत राम, कांति देवी, तेरस बाई, ममता रोहिदास सहित क्षेत्र एवं प्रदेश के हजारों सामाजिक लोगो का सराहनीय योगदान रहा ।




