छत्तीसगढ़कल्चरखरौदजांजगीर चाम्पाधार्मिकशिवरीनारायण

असामाजिक तत्वों के द्वारा पुजारी सर्वराकार नागेंद्र कुमार मिश्रा उनकी पत्नी सुरेखा मिश्रा, उनकी बेटी श्रुति एवं उनके भाई पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा के साथ मंदिर परिसर में हाथापाई

संवाददाता : विकास शर्मा की रिपोर्ट/ खबर धमाका छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा जिले के प्रसिद्ध श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव के मंदिर में महाशिवरात्रि की रात 8.30 बजे से 9.00 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पुजारी सर्वराकार नागेंद्र कुमार मिश्रा उनकी पत्नी सुरेखा मिश्रा, उनकी बेटी श्रुति एवं उनके भाई पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा के साथ हाथापाई कर दी गई इससे पुजारी परिवार में गहन आक्रोश व्याप्त हो गया एवं सभी प्रकार के श्रद्धालुओं को भीतरी गर्भगृह में प्रवेश से मना कर दिया गया।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ थी श्रद्धालु लगातार भगवान लक्ष्मणेश्वर के पूजा-अर्चना करके बाहर निकलते जा रहे थे ,लेकिन संध्या आरती के समय श्रद्धालु गण एकदम से सभा मंडप एवं बाहरी परिक्रमा में जमा हो गए जिसके वजह से मंदिर में करीब 450 से 500 लोगों की विशाल भीड़ इकट्ठी हो गई, इस समय तक पुलिस व्यवस्था मंदिर के सभा मंडप से हट चुकी थी, जिसके वजह से श्रद्धालु गुण बाहर नहीं निकल रहे थे, एवं एग्जिट द्वार के

तरफ से भी लोग भीतरी सभा मंडप में प्रवेश कर रहे थे, इन सब परिस्थितियों को देखते हुए पुजारी गणों ने सभा मंडप से गर्भगृह में जाने वाली एंट्री पॉइंट को बंद कर दिया था जिससे सभी श्रद्धालु एक साथ भीतरी गर्भगृह में प्रवेश न कर सकें एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित होने से बचाया जा सके। इस बीच सभी श्रद्धालुओं को बेरिकेटिंग के बाहर से ही दर्शन करके बाहर निकलने की समझाइए दी जा रही थी। इसी बीच बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय अपने परिवार एवं सारंगढ़ लोकसभा के पूर्व सांसद प्रत्याशी रवि शेखर भारद्वाज जी के साथ गर्भगृह में दर्शन के लिए जाते हैं,व दर्शन पूजा के बाद उन सब के वापसी के समय में रुपेश सोनी वल्द -कमलकांत सोनी एवं समीर यादव वल्द-प्रवीण यादव नाम के युवक जो की खरौद शुकुलपारा के ही रहने वाले हैं ,वे जोर जबरदस्ती गर्भगृह क्षेत्र में प्रवेश करने लगते हैं, इन दोनों युवकों को ऐसा करते देखकर के पुजारी परिवार की महिला सुरेखा मिश्रा जो कि सर्वराकर नागेंद्र मिश्रा की पत्नी है ,इन दोनों युवकों को रोकने का प्रयास करती है, जिस पर रुपेश सोनी इन महिला को धक्का देते हुए भीतरी गर्भगृह के क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है एवं श्रद्धालुओं के सामने ही ऊंची ऊंची आवाज में पुजारी परिवार की महिला से अनाप-शनाप बहसबाजी करने लगता है, इस बीच पूर्व सांसद प्रत्याशी रवि शेखर भारद्वाज जी एवं पुजारी

सर्वराकार नागेंद्र कुमार मिश्रा गर्भगृह से बाहर निकलते हैं तो युवक रुपेश सोनी एवं समीर यादव सर्वराकार नागेंद्र कुमार मिश्रा को धमकाते हुए उस पर हमला कर देते हैं , इस हमले से बी बचाव करने आए उक्त पुजारी महिला सुरेखा ,उनकी बेटी श्रुति के हांथ में एवं नागेंद्र मिश्रा के दांते भुजा पर तथा उनके भाई पुष्पेंद्र मिश्रा को दांयी आंख के नीचे गंभीर चोट आई है , पूरी घटना मंदिर में लगे हुए सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, पुजारी परिवार के द्वारा उक्त घटना की जानकारी व सीसी टीवी फुटेज शिवरीनारायण टी.आई. श्री राजीव श्रीवास्तव एवं जांच अधिकारी तारकेश्वर पांडेय को उपलब्ध करा दी गई है; लेकिन अभी तक स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की तात्कालिक कार्यवाही नहीं की गई है। खबर दिखाए जाने व लिखे जाने तक संबंधित युवकों रुपेश सोनी एवं समीर यादव के ऊपर F.I.R. दर्ज नहीं की गई है, ना ही किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई ही की गई है जिससे सभी पुजारीयों में आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button