खरौदछत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

कन्नौजिया कुर्मी एकीकरण महाधिवेशन 18 जनवरी को लोहर्सी में

संवाददाता: विकास शर्मा की रिपोर्ट/खबर धमाका छत्तीसगढ़ न्यूज

कन्नौजिया कुर्मी एकीकरण महाधिवेशन 18 जनवरी को लोहर्सी में

रिगनी / खरौद कन्नौजिया कुर्मी समाज में बिखराव को समाप्त कर सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से कन्नौजिया कुर्मी युवा संगठन एवं कुर्मी एकता संघ के संयुक्त तत्वावधान में कन्नौजिया कुर्मी एकीकरण महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह महाधिवेशन 18 जनवरी 2026, रविवार को ग्राम लोहर्सी (ख.) में आयोजित होगा

आयोजकों के अनुसार महाधिवेशन का उद्देश्य समाज के सभी मेड़ों एवं वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी मतभेद, पक्षपात और विघटन को समाप्त करना है, ताकि समाज को एक सशक्त एवं संगठित दिशा दी जा सके। कार्यक्रम का आयोजन शबरी पब्लिक स्कूल, सिंचाई कॉलोनी के बगल स्थित परिसर में किया जाएगा। महाधिवेशन की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी इस अवसर पर कन्नौजिया कुर्मी समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button