खरौदजांजगीर चाम्पाहेल्थ
खरौद नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सर्वसुविधायुक्त नए बिल्डिंग की मांग पर कलेक्टोरेट जांजगीर चांपा में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर जी एवं चिकित्सा अधिकारी के हाथों आवेदन सौंपा गया।
संवाददाता : विकास शर्मा की रिपोर्ट/खबर। धमाका छत्तीसगढ़ न्यूज

जांजगीर : खरौद नगर के लोग आज दिनांक 06/01/2026 दिन मंगलवार को खरौद नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सर्वसुविधायुक्त नए बिल्डिंग की मांग पर कलेक्टोरेट जांजगीर चांपा में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर जी एवं चिकित्सा अधिकारी के हाथों आवेदन सौंपा गया।

अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर जी ने मांग पर गंभीरता लेते हुए अन्य हॉस्पिटल की जानकारी दी जिसमें पामगढ़ में नए बिल्डिंग प्रारम्भ होने और अकलतरा में मांग पर 3 करोड़ की राशि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में स्वीकृति हो चुकी है चुकी खरौद के हॉस्पिटल को जल्द ही स्वीकृत करने पर विशेष रूप से जिलाधीश महोदय के समक्ष बात रखने का आश्वासन दिया।




