छत्तीसगढ़

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकेली से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ किसान कृष्ण कुमार गवेल ने मानसिक तनाव के चलते ज़हर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुँचाए जाने से उनकी जान बच गई। फिलहाल किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है।

किसान की पत्नी सावित्री गवेल के अनुसार, धान टोकन नहीं मिलने से उनके पति लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि किसान परिवार में ज़मीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि संबंधित ज़मीन किसान की बहन के नाम दर्ज है, जिस कारण धान टोकन प्रक्रिया में व्यवहारिक परेशानियाँ सामने आईं। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुँचे तथा तत्काल इलाज के निर्देश दिए। किसान को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉ. मिथलेश साहू द्वारा उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार किसान खतरे से बाहर है और उसकी हालत में सुधार है।

मामले की जानकारी मिलने पर विधायक उमेश पटेल भी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने किसान से मुलाकात कर उसे ऐसा कदम दोबारा न उठाने की समझाइश दी और समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही विधायक ने एसडीएम से फोन पर चर्चा कर प्रकरण का नियमों के तहत परीक्षण करने के निर्देश दिए।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button