खरौदखेलछत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

ओपन चैलेंज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन महाकाल बिलासपुर इलेवन बनी चैंपियन, ₹1 लाख का पुरस्कार जीता

मेलाराम कश्यप संवाददाता

ओपन चैलेंज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन महाकाल बिलासपुर इलेवन बनी चैंपियन, ₹1 लाख का पुरस्कार जीता

रिगनी / खरौद धर्मनगरी शिवरीनारायण के महानदी तट स्थित मेला ग्राउंड में जी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित ओपन चैलेंज टेनिस बॉल डे क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार 11 जनवरी को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों का पंजीयन किया गया था, जिसमें से 22 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश बिल्लू बंसल, विवेक ‘मिंकु’ शर्मा एवं सचिन मिश्रा उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले से पूर्व राष्ट्रगान एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत का गायन किया गया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाकाल बिलासपुर इलेवन ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹1,00,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रकाश बिल्लू बंसल एवं अंकित मिश्रा द्वारा प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम को ₹50,000 नगद एवं ट्रॉफी विवेक ‘मिंकु’ शर्मा द्वारा दी गई।


व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट बल्लेबाज पप्पू, बेस्ट गेंदबाज आदिल, बेस्ट विकेटकीपर मनीष, बेस्ट फील्डर मनु, बेस्ट ऑलराउंडर सोनू को सम्मानित किया गया। बेस्ट अंपायर का पुरस्कार अभिषेक तिवारी एवं चंद्रभान खूंटे, बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार अभिषेक अग्रवाल एवं मुकेश मानिकपुरी तथा बेस्ट कमेंटेटर का पुरस्कार शशांक शर्मा एवं अमन कुंभकार को दिया गया। वहीं जनकपुर के बच्चों को बेस्ट दर्शक के रूप में सम्मानित किया गया प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार महाकाल बिलासपुर टीम के आकाश को मिला, जिन्हें ₹10,000 नगद एवं ट्रॉफी संतोष गुप्ता द्वारा प्रदान की गई। इसके अलावा कुल 12 प्रतिभागियों को ₹1501 नगद, ट्रॉफी एवं घड़ी प्रीति रोहिदास, मित्रभान साहू एवं चंद्रभान साहू द्वारा प्रदान की गई कार्यक्रम में सुदीप गुप्ता, अंकुर गोयल, संतोष अग्रवाल, पंकज केशरवानी, शशांक शर्मा, मनीष मित्तल, अंकुश अग्रवाल, सागर केशरवानी, मित्रभान साहू, चंद्रभान साहू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभिषेक तिवारी (छोटा महाराज), अजय कुमार केवट, विमल सारथी, सुदर्शन मानिकपुरी, प्रीति रात्रे, मोहन ‘छोटू’ केवट, आनंद केशरवानी, विकास केवट, किशन साहू सहित समिति सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूरे आयोजन का सफल संचालन आयोजन समिति अध्यक्ष उग्रेश्वर गोपाल केवट के नेतृत्व में किया गया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, समिति सदस्यों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button