छत्तीसगढ़क्राइमजांजगीर चाम्पा

थाना अकलतरा कोटमीसोनार अंतर्गत ग्राम पोडीदल्हा में घटित महिला के साथ मारपीट, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

संवाददाता : विकास शर्मा की रिपोर्ट/खबर धमाका छत्तीसगढ़ न्यूज

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 06.01.2026

  • मारपीट, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी के मामले में कोटमीसोनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए अपनी ही बहन से पैसे की मांग करना नहीं देने पर उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देना
  • आरोपी के विरुद्ध धारा 296,351 (2), 333(1),119 (1),324 बीएनएस तहत करवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • गिरफ्तार आरोपी अजीत कुमार टंडन पिता स्व बिहारी लाल टंडन निवासी पोड़ीदलहा थाना अकलतरा

थाना अकलतरा कोटमीसोनार अंतर्गत ग्राम पोडीदल्हा में घटित महिला के साथ मारपीट, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 31.10.2025 को दोपहर लगभग 02:00 बजे, आरोपी अजीत कुमार टण्डन द्वारा शराब पीने के लिए पैसों की मांग को लेकर अपनी ही बहन के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा घर में रखे टी.वी., बिजली बोर्ड एवं टेबल फैन में तोड़फोड़ की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए ASi राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज आरक्षक विजय कुमार राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button