छत्तीसगढ़क्राइमजांजगीर चाम्पाशिवरीनारायण

अकलतरा पुलिस की मिली बड़ी सफलता 30 करोड़ों की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 19.01.26

  • अकलतरा पुलिस की मिली बड़ी सफलता 30 करोड़ों की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
  • शेयर मार्केट व रियल स्टेट के नाम पर ठगी करता था
  • बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा व आसपास के जिलों के लोगों से ठगी कर हो गया था फरार
  • आरोपी अपने अन्य सहयोगियों के साथ वर्ष 2022/2023 से सक्रिय था
  • आरोपी द्वारा लोगों को 15% ब्याज देने का देता था लालच
  • कई प्रार्थी के द्वारा लगातार ठगी का शिकायत किया जा रहा है
  • आरोपी के अन्य साथी वर्तमान में फरार है जिसकी पतासाजी जारी है
  • आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भा.दं.सं. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव, पिता स्व. मोचन दास वैष्णव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अकलतरा मामले का विवरण
    प्रार्थी महेन्द्र कुमार कश्यप, निवासी कामता थाना शिवरीनारायण द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी जान- पहचान के व्यक्ति प्रमोद कुमार वैष्णव, पिता स्व. मोचन दास वैष्णव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अकलतरा, जून 2024 में मिला और स्वयं को रियल स्टेट व शेयर मार्केट का कारोबारी बताते हुए हर माह 15 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया। आरोपी द्वारा भरोसा दिलाने हेतु अपने नाम से इकरारनामा एवं HDFC बैंक का ₹10,00,000/- का चेक प्रार्थी के नाम दिया गया।

प्रार्थी ने अपनी बेटी की शादी हेतु धान बेचकर जमा किए गए ₹10,00,000/- नगद आरोपी को दे दिए। कुछ समय पश्चात आरोपी का मोबाइल फोन बंद आने लगा और वह घर से भी फरार पाया गया। पूछताछ करने पर यह भी सामने आया कि कौशल प्रसाद कश्यप से ₹10,00,000/- तथा हीरा लाल कश्यप, निवासी चोरभट्टी से ₹5,00,000/- इसी प्रकार ठगे गए हैं। सभी को आरोपी द्वारा चेक व इकरारनामा दिया गया था।

आसपास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा शेयर मार्केट एवं रियल स्टेट के नाम पर 10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गवाहों के कथन लेखबद्ध कर, चेक एवं इकरारनामे जप्त किए गए।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर जिलों में लगभग ₹30 करोड़ की ठगी करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से बरामद

  • वेगनआर कार क्रमांक CG-11-M- 8955 (लगभग ₹4 लाख)
  • अन्य कार क्रमांक CG-11-B-5814 (₹8.50 लाख)
  • यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11- BL- 3379 (पुत्र के नाम से)
    कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख है। अन्य अर्जित संपत्तियों, भूमि एवं मकान संबंधी जानकारी की विवेचना जारी है।

आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420 भा.दं.सं. के तहत अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आगे की गिरफ्तारी पर और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button