क्राइमखरौदछत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पाशिवरीनारायण

मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही

संवाददाता : विकास कुमार शर्मा की रिपोर्ट
जिला जांजगीर चांपा
दिनांक 19.03.26

  • मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
  • आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये एप्पल मोबाईल कीमति 80,000 रूपये तथा अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल स्प्लेण्डर काला रंग क्रमांक सी.जी.11 बी.जे. 9766 को जप्त किया गया है

  • आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(5), 305(ए), 3(5) BNS कायम कर भेजा गया गया न्यायिक रिमांड पर विवरण प्रार्थी सुदीप कुमार निवासी राहौद शिवरीनारायण दिनांक 19.03.26 को सुबह 7:55 बजे अपने मकान से नीचे उतर कर नीचे का दरवाजा खोलकर अंदर गया उसी समय 8:00 बजे आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन एवं उसके अन्य साथी दरवाजा के अंदर घुसा था मकान अंदर से दो मोबाइल एप्पल कीमती 80000 रूपये तथा एक नग सैमसंग कीपैड मोबाइल कीमती 1000 एवं काउंटर से अन्य सामान चोरी कर लिए थे प्रार्थी द्वारा चोरी
  • करते देख विरोध करने पर चारों लड़को के द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को इसे जमीन पर पटक कर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये तीन लड़के भाग
  • गए तो यह बाहर निकाल कर चिल्लाया तो एक व्यक्ति आया तब प्रियेश कुमार बर्मन निवासी केसला को पकड़ लिए वही उनके अन्य साथीगण जो मौका पाकर भाग गए है प्रार्थी का दो नग मोबाइल एप्पल व सैमसंग कीपैड कीमती 81000 रूपये को चोरी कर ले गया । प्रकरण में आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को बारिकि से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने साथियों के साथ जुर्म करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से चोरी किये गये एप्पल मोबाईल कीमति 80,000 रूपये तथा अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल स्प्लेण्डर काला रंग क्रमांक सी.जी.11 बी.जे. 9766को जप्त किया गया प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी केशला वार्ड नं. 07 गुड़ीपारा थाना पामगढ़ जिला जीजगीर चांपा (छ.ग.) उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, सउनि ,आर पी बघेल , प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, जगदीश आरक्षक दिनेश चौहान, आनंद शांडे,विवेक सिंह , राजेश कश्यप एवं, पुलिस सहायता केंद्र राहोद थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button